ईपीएफ : पैसा निकालना चाहते हैं तो तुरंत करें केवाईसी


EPFO :  पैसा निकालना चाहते हैं तो तुरंत करें केवाईसी


ईपीएफ में सारी जिंदगी की कमाई का सबसे बड़ा भाग जमा रहता है। सरकार के नियमों के अनुसार आपको जब भी जरूरत पड़े इस फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके रिटारमेंट फंड ईपीएफ में केवाईसी अपडेट नहीं होगी तो जरूरत पर भी आप इस फंड से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपने ईपीएफ अकाउंट की केवाईसी यानी नो योर क्लाइंट की प्रक्रिया को तुरंत पूरा कर लें। यह काम काफी आसान है। अगर आप चाहें तो घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं। हां कुछ सावधानी रखने की जरूरत है, जो हम आपको यहां बता रहे हैं। यहां पर आप केवाईसी अपडेट करने के साथ ही अगर इसमें कुछ गलती है तो उसे भी सुधार सकते हैं। 


ये है ईपीएफ में केवाईसी अपडेट करने का तरीका

-सबसे पहले अपने ईपीएफओ खाते को पासवर्ड डालकर ऑनलाइन लॉगइन करें। 
-अब होमपेज पर मैनेज लिखे शब्द को सेलेक्ट करें।
-यहां पर बेसिक जानकारी को सही तरीके से भरें।
-इसके बाद केवाईसी पर क्लिक करें।
-यहां पर केवाईसी का ड्रॉप आप्शन मिलेगा।
-अब आपके सामने केवाईसी डिटेल अपडेटिंग फॉर्म खुल जाएगा।
-यहां पर आप पैन, आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, इलेक्शन कार्ड, -नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) और बैंक डिटेल डाल दें।
-इस बात की सावधानी रखें कि जो डिटेल जिस खाने में भरना है, उसी में भरें।
-अब आप अपडेट डिटेल्स को क्लिक करें।
-जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी तरफ से दी जानकारी अप्रूवल के लिए चली जाएगी।
-इस प्रक्रिया के बाद आपका केवाईसी डिटेल के सामने स्टेटस पेंडिंग दिखेगा।
-जैसे ही नियोक्ता की ओर से यह अप्रूव होगा आपका स्टेटस बदल कर अप्रूव्ड बाय एंप्लॉयर हो जाएगा।
-इसकी जानकारी आपको एसएमएस से भी दी जाएगी।

ये है ईपीएफओ यूएएन पोर्टल का पता

https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface

Comments

Popular posts from this blog

PF Withdrawal – Online EPF Withdrawal Complete Procedure